{"_id":"68974167c9e604ab1d06d055","slug":"police-arrested-the-accused-of-raping-a-minor-and-sent-him-to-jail-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 09 Aug 2025 06:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वेव सिटी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 7 अगस्त को थाना वेव सिटी में पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर देकर बताया कि आरोपी रिजवान निवासी कॉलोनी वेव सिटी ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने कमरे और अन्य स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा,आरोपी ने पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर थाना वेव सिटी में धारा 64(2)(एम),352,351(3) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार सुबह को आरोपी रिजवान 20 को वेव सिटी क्षेत्र की कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने नाबालिगा को बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की और इस दोस्ती का फायदा उठाते हुए कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में उसके खिलाफ थाना वेव सिटी में इस मामले से संबंधित एक अभियोग दर्ज है और अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन