फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested the accused for vehicle theft

गाजियाबाद पुलिस की कार्रुवाई: मास्टर-की से वाहन चुराने वाला गिरफ्तार, क्रेटा समेत चार वाहन बरामद, दो साथी फरार

Wed, 14 Oct 2026 12:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 14 Oct 2026 12:32 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने भंता उर्फ इकरार उर्फ नाजिम और साजिद के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आबिद की निशानदेही पर हिंडन नदी के पास कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों से तीन चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

विज्ञापन
Police arrested the accused for vehicle theft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की सफेद क्रेटा कार और तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाली दो मास्टर-की, चार नंबर प्लेट और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरोह के दो अन्य आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 13 अक्तूबर को चोरी के वाहन की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेरठ तिराहे के पास से आबिद (34) निवासी पंजी सराय, अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सफेद रंग की क्रेटा कार, चार नंबर प्लेट, दो मास्टर-की, पेचकस, डबल टेप, वायर कटर और पेपर कटर बरामद हुए।
विज्ञापन


हिंडन नदी के पास झाड़ियों में छिपाई थीं बुलेट
पूछताछ में आरोपी ने भंता उर्फ इकरार उर्फ नाजिम और साजिद के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाएं करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आबिद की निशानदेही पर हिंडन नदी के पास कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों से तीन चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जांच में क्रेटा कार इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी होने का पता चला। बरामद बुलेट में से एक के संबंध में दिल्ली के शाहदरा थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आबिद के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और अवैध शस्त्र समेत विभिन्न धाराओं में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में दर्ज मुकदमे में चोरी और बरामदगी से संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed