{"_id":"658abdc951e8045576057618","slug":"police-arrested-home-guard-accused-of-molestation-in-ghaziabad-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राकेश यादव पर था पचास हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राकेश यादव पर था पचास हजार का इनाम
Tue, 26 Dec 2023 05:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:22 PM IST
सार
आरोपी होमगार्ड राकेश यादव पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। क्राइम ब्रांच ने कोतवाली क्षेत्र से आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी होमगार्ड राकेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाज़ियाबाद में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होमगार्ड पर पचास हजार का इनाम था। आरोपी होमगार्ड छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी होमगार्ड राकेश यादव पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। क्राइम ब्रांच ने कोतवाली क्षेत्र से आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दरअसल गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के साई उपवन में 16 सितंबर को गौतम बुद्ध नगर से मंगेतर के साथ घूमने आई युवती के साथ दो पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने छेड़छाड़ करने के बाद ब्लैकमेल किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे आरोपी होमगार्ड राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राकेश फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने राकेश पर 50,000 का इनाम घोषित किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद होमगार्ड कमांडेंट ने होमगार्ड राकेश कुमार यादव को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन