{"_id":"689320daeb28cf7b1d09b99f","slug":"police-arrested-assistant-manager-of-pharmaceutical-company-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: दवा कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, दिल्ली वाले घर से नकली नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: दवा कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, दिल्ली वाले घर से नकली नोट बरामद
Wed, 06 Aug 2025 03:01 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Aug 2025 03:01 PM IST
सार
गाजियाबाद पुलिस ने एक दवा कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से हुई है। जिसके पास से पुलिस ने 2.83 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिल्ली के हर्ष विहार स्थित सुशीला गार्डन निवासी उज्ज्वल झा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 2.83 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी उज्ज्वल झा अपने फेसबुक मित्र के साथ मिलकर जाली करंसी का काम कर रहा था। उसने एक लाख रुपये के असली नोट देकर तीन लाख रुपये के नकली नोट लिए थे।
विज्ञापन
अपने परिचितों के माध्यम से वह नकली करंसी को बाजार में खंपा रहा था। अभी तक वह करीब 50 हजार की नकली करंसी बाजार में चला चुका है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के फेसबुक मित्र की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।