{"_id":"69d48a14fac9adb2f806e94f","slug":"police-arrest-criminal-carrying-25-000-reward-in-encounter-shot-in-the-leg-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली; साथी भी हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली; साथी भी हुआ गिरफ्तार
Tue, 07 Apr 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:07 AM IST
सार
गाजियाबाद स्वाट टीम और मोदीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया है।
विज्ञापन
जलवीर उर्फ जल्लू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित और इनामी अपराधी जलवीर उर्फ जल्लू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई स्वाट टीम और थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ कार से मोदीनगर से भोजपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर गदाना गांव के पास चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी जलवीर उर्फ जल्लू के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से जलवीर के साथी जतिन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। जलवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर राहुल कालू पर फायरिंग की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, एक अल्टो कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।