फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police arrest battary theif father and son

वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
police arrest battary theif father and son
वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पार्श्वनाथ पैराडाइज के पास से वाहनों से बैट्री चोरी कर बेचने वाले आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गईं 28 बैट्री और घटना में प्रयुक्त हुईं 20 कार भी बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहनों से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह वारदात करने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है। पार्श्वनाथ पैराडाइज के बाद पुलिस ने मोहननगर चौकी इंचार्ज के साथ चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक आई 20 कार में दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने तलाशी ली तो कार से बैट्री बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। आरोपियों ने बैट्री चोरी करने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी सलमान और इदरीश निवासी डासना गेट गाजियाबाद हैं। इदरीश और सलमान पिता और पुत्र हैं। आरोपियों ने बताया कि वह बस, ट्रक समेत अन्य वाहनों से बैट्री चोरी कर खरीदने बेचने का काम करते हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि पिता चोरी की बैट्री बेचने का काम करता है और बेटा चोरी की वारदात करने के लिए आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed