फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   POCSO court gives death sentence to culprit of assault and murder of minor girl in Ghaziabad

गाजियाबाद: ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या के दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा

Wed, 20 Jan 2021 05:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
POCSO court gives death sentence to culprit of assault and murder of minor girl in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पॉक्सो कोर्ट ने गाजियाबाद में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले चंदन पाण्डेय को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जज ने सजा सुनाते हुए कहा कि अगर दोषी को मृत्युदंड नहीं दिया गया तो लोग हैदराबाद एनकाउंटर जैसी घटनाओं को सही ठहराएंगे। 

विज्ञापन


अदालत ने सिर्फ 29 दिन की सुनवाई करते हुए 18 जनवरी को चंदन को दोषी माना था। बीते साल 19 अक्तूबर को चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, 19 दिसंबर को चार्जशीट पेश हुई थी और सिर्फ 29 दिन की सुनवाई में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि अदालत के विशेष न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव ने आरोपी चंदन पाण्डेय को दोषी पाया था। अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 10 गवाह पेश किए थे। कोर्ट ने माना था कि सनसनीखेज घटना को फैक्टरी कर्मचारी के जिगरी दोस्त चंदन पाण्डेय ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक उत्कर्ष वत्स ने बताया कि 19 अक्तूबर 2020 को कविनगर थाने में पीड़ित ने सूचना दी थी कि उसकी ढाई साल की मासूम बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के शक पर पुलिस ने पीड़ित के जिगरी दोस्त चंदन पाण्डेय को उसी रात हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह बच्ची के बारे में जानकारी न होने की बात कहते हुए गुमराह करता रहा। 

दूसरे दिन 21 अक्तूबर को दोपहर में कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में नाले के किनारे झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस की सख्ती पर चंदन ने जुर्म कबूल कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर हत्या, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से वह डासना जेल में बंद है।

मारपीट व दोस्त की बीवी के उलाहना देने का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अंजाम
चंदन ने पुलिस को बताया था कि 20 माह पहले दोस्त ने उसके साथ मारपीट की थी। इस बात की वह मन ही मन रंजिश मानता था। 19 अक्तूबर की रात शराब पीने के दौरान दोस्त की पत्नी ने भी बुरा-भला कहा तो वह तैश में आ गया। बहाने से दोस्त की बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया और दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

लोहा फैक्टरी में बच्ची के पिता के साथ करता था काम

बिहार निवासी पीड़ित पिता करीब ढाई साल से कविनगर थाना क्षेत्र के गांव में रहता है। वह कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक लोहा फैक्टरी में ढलाई का काम करता है। बिहार के मोतिहारी जिला निवासी चंदन पाण्डेय 10 साल से उसका जिगरी दोस्त था। उसी के साथ फैक्टरी में काम करता था। 

घटना वाली रात आठ बजे चंदन दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान बच्ची की मां शराब पीने का विरोध करते हुए पति को डांटकर कमरे में चली गई। 8:30 बजे चंदन दोस्त की पत्नी के कमरे में गया और बच्ची को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पापा ने ही उसे बुलाया है। थोड़ी देर बाद सभी लोग चले गए। 

पति को अकेला देख महिला ने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। महिला ने पति को बताया कि चंदन बेटी को साथ लेकर गया था और उसकी तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला था राज
पुलिस द्वारा रात में ही हिरासत में लिए जाने के बावजूद चंदन बच्ची को ले जाने से इनकार करता रहा, लेकिन दूसरे दिन दोपहर में बच्ची का शव कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बियर कंपनी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी चंदन दोस्त की बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed