फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Surya Ghar Yojana: Instructions to disburse at least 100 loans to a bank branch

पीएम सूर्यघर योजना : एक बैंक की ब्रांच को कम से कम 100 लोन करने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: Instructions to disburse at least 100 loans to a bank branch
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत बैंक के हर ब्रांच से कम से कम 100 लोन पास करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अभिनव गोपाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के तहत बैंक लोन लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 493 बैंक लोन फाइल पर प्रत्येक बैंक मैनेजर और संबंधित डीसी से चर्चा हुई। इसमें बताया कि आवेदन स्वीकृत होने पर भी लोन पास नहीं किया गया। जानकारी मिली कि केनरा बैंक, पीएनबी और एसबीआई की सबसे अधिक फाइलें लंबित हैं। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगले दो दिनों में लंबित फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीसी बैंक को यह जानकारी दी गई कि इस योजना के तहत लोन आवेदन के समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी डीसी बैंक को लगातार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना के नोडल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, एलडीएम बुद्धराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed