फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Modi flags off country's first Rapidex train

RRTS Rapidx Train: देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन को PM मोदी ने किया रवाना, बोले- यह देश के लिए ऐतिहासिक क्षण

Fri, 20 Oct 2023 02:47 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं।

विज्ञापन
PM Modi flags off country's first Rapidex train
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन को चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं। बदलते हुए भारत में ये बहुत जरूरी है कि सभी देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे, लोग अच्छी हवा में सांस लें, यातायात के अच्छे साधन हों, अच्छे शिक्षण संस्थान हों और इलाज की बेहतर व्यवस्था हो। इन सब पर आज भारत सरकार विशेष जोर दे रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आज भारत सरकार जितना खर्च कर रही है, उतना हमारे देश में पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है। अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन नए भारत को परिभाषित करती है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत ट्रेन नए भारत का संकल्प है। आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा 'नमो भारत ट्रेन' राष्ट्र की समर्पित हुई है। लगभग चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर 'नमो भारत' का संचालन प्रारंभ हो गया है। पीएम ने कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज देश में पहली रैपिडएक्स ट्रेन शुरू हुई है। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा 1-1.5 साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का विकास, राज्यों के विकास से ही संभव है। आज बेंगलुरु में मेट्रो की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। अब बेंगलुरु में रोज लगभग आठ लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत जी20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5जी लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है। आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो भी मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है। अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है। नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है। नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed