फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plots will be cut in Sector-15 of Vasundhara

Ghaziabad News: वसुंधरा के सेक्टर-15 में काटे जाएंगे प्लॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plots will be cut in Sector-15 of Vasundhara
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद वसुंधरा के सेक्टर-15 में जल्द ही आवासीय प्लॉट काटने वाला है। मुख्यालय से कम्यूनिटी सेंटर के इस जमीन का भू-उपयोग बदलने की अनुमति दे दी गई है। सेक्टर-15 में विभाग की 3000 वर्ग मीटर की जमीन है। पूर्व में यह जमीन कम्यूनिटी सेंटर के लिए निर्धारित की गई थी। जमीन के निस्तारित न होने पर अब इस पर आवासीय प्लॉट काटने पर फैसला हुआ है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके मित्तल ने बताया कि कम्यूनिटी सेंटर की इस भूखंड का उपयोग अब आवासीय प्लॉट में किए जाने की अनुमति मिल गई है। इसे निस्तारित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यहां आवासीय प्लॉटिंग करने से पूर्व लोगों की आपत्तियां मंगवाई जाएंगी और इसके निस्तारण के बाद यहां प्लॉट काटे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमीन पर कुल 20 प्लॉट काटे जाएंगे। यह प्लॉट 150-150 वर्ग मीटर व इससे कम व ज्यादा के भी हो सकते हैं। आवास विकास परिषद ने वसुंधरा योजना बसाने के दौरान अलग-अलअ उपयोग के लिए भूखंड निर्धारित किए थे।
विज्ञापन

वहीं, बहुत से भूखंड बड़े होने अथवा अन्य किसी कारणों से निस्तारित नहीं हो सकी है। वहीं ऐसी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है। विभाग ने पिछले दिनों कार्रवाई करते हुए अपने कई बड़े भूखंड अतिक्रमण मुक्त कराए हैं। अब इन जमीनों को निस्तारित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा से रही आवासीय भूखंड की मांग : वसुंधरा में आवासीय भूखंड की मांग हमेशा से ही रही है। दिल्ली के करीब होने की वजह से लोग यहां अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। विभाग की यहां अब कोई आवासीय प्लॉटिंग के भूखंड नहीं बचे हैं, जो भूखंड हैं वो व्यावसायिक एवं हेल्थ सेक्टर के लिए हैं, लेकिन दो दशक से बार-बार नीलामी में डालने के बावजूद विभाग की यह जमीनें नहीं बिक पा रही। ऐसे में विभाग अब इन भूखंड को निस्तारित करने की योजना बना रहा है।

इसमें अब सबसे पहले सेक्टर-15 के इस भूखंड का भू उपयोग बदला है। अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि इसका रेट अभी तय नहीं किया गया है। दरअसल कम्यूनिटी सेंटर की यह जमीन पहले अन्य प्लॉट के मुकाबले अधिक महंगी थी लेकिन अब इसे किस रेट पर बेचा जाता है यह मुख्यालय से जल्द ही तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed