{"_id":"57f2a1eb4f1c1b8a3226fc73","slug":"please-enter-your-name-in-the-voters-list-of-young","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं युवा’
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची देख्ाते लाोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अच्छी सरकार चुनने के लिए जरूरी है कि युवा पीढ़ी मतदान में अपने प्रतिभाग के लिए जागरूक हो। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक युवा को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए। ऐसे सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं, जोकि एक जनवरी 2017 को 18 साल की उम्र के हो रहे हों।’
विज्ञापन
सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए यह बात डीएम निधि केसरवानी ने कही।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निधि केसरवानी ने युवाओं से अपील की है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान चार विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी युवा एवं पात्र लोग समय निकालकर अंतिम तिथि से पहले ही अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करा लें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म संख्या-6, और नाम अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7 भरकर बीएलओ के पास जमा करा दिया जाए।
विज्ञापन
इसी तरह किसी भी प्रकार की प्रविष्टि को शुद्ध कराने के लिए फार्म संख्या-8 और स्थान परिवर्तन के लिए फार्म संख्या-8ए जमा करा सकते हैं। यह सभी फार्म ऑनलाइन भी जमा कराए जा सकते हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थान पर हो तो नाम हटाने के लिए फार्म संख्या-7 अवश्य भरकर दें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2016 रखी गई है। घर-घर जाकर नोटिस देने और सत्यापन करने की तिथि एक से 20 अक्तूूबर 2016 निर्धारित है। नोटिस के सापेक्ष दावे आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 21 अक्तूबर से 28 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार दावे, आपत्तियों का निस्तारण एवं डाटा फीडिंग का काम 05 दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये गूगल एप्लीकेशन पर आउट लाइन मैप का डिजिटेशन 29 अक्तूबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण और वांछित फोटो प्रतियां कराए जाने की तारीख 16 से 30 दिसंबर तक रखी गई है।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 02 जनवरी 2017 को किया जाएगा।