फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Players practicing boxing in torn mats

Ghaziabad News: फटे मैट में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Players practicing boxing in torn mats
वंदना श्यारौलिया गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में खिलाड़ी प्रतिदिन फटे मैट पर अभ्यास कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को चोट लगने का डर है। स्टेडियम में लगभग 60 खिलाड़ी हर दिन बॉक्सिंग का अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि बॉक्सिंग रिंग पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इससे कई बार खिलाड़ियों को चोट भी लग चुकी है। इसके साथ स्टेडियम में बॉक्सिंग के उपकरण भी नहीं हैं। लंबे समय से कोई भी नया सामान नहीं मंगाया गया है। पुराना सामान खराब हो चुका है जिससे सही से अभ्यास नहीं हो पाता। इसकी क्रीड़ाधिकारी से शिकायत भी की गई है उन्होंने नई रिंग लगवाने का आश्वासन दिया है। स्टेडियम में 12 से 20 वर्ष तक के खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन

नहीं शुरू हुए निर्माण कार्य : स्टेडियम में 20 करोड़ रुपये के बजट से कई निर्माण कार्य होने है। एक महीने से ज्यादा समय हो गया निर्माण कार्यों का प्रस्ताव पास हुए लेकिन अभी तक ट्रैक के अलावा कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इसमें दो लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट, स्वीमिंग पूल आदि का कार्य होना है। साथ ही नई बॉक्सिंग रिंग भी आनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed