{"_id":"5724df324f1c1b3969a9210a","slug":"plastics-corporation-will-seize-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त की प्लास्टिक से सड़क बनवाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त की प्लास्टिक से सड़क बनवाएगा निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए नगर निगम 12 मई को अब तक का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान चलाएगा। अभियान में पॉलिथीन जब्त भी की जाएगी और इसको फेंकने की बजाय निगम इससे सड़क बनाएगा।
विज्ञापन
महापौर अशु वर्मा ने शनिवार को चीफ इंजीनियर को प्राइवेट फर्म से टाइअप करने के निर्देश दिए हैं। निगम की इस मुहिम में वर्तमान और पूर्व विधायक, सांसद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
निगम का यह अभियान महापौर के ‘ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी’ मिशन का हिस्सा होगा। महापौर ने इसमें 90 पार्षदों के साथ-साथ मेडिकल एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सीबीएसई स्कूल फेडरेशन और स्टूडेंट्स, यूपी बोर्ड के स्कूल को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि प्लास्टिक ही शहर की सबसे बड़ी समस्या है। शहर में गंदगी और प्रदूषण इसी से होता है। पॉलिथीन पर रोक लगाकर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। महापौर अशु वर्मा ने बताया कि सभी वार्डों में उनके पार्षद इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। अभियान महज दो घंटे का होगा।
आज स्कूल प्रबंधन से बैठक करेंगे महापौर
महापौर अशु वर्मा पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए रविवार को सीबीएसई स्कूल फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डायमंड पैलेस में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में स्कूलों के सहयोग पर मंथन किया जाएगा।