फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pits left open after excavation in Indirapuram become a hazard; fear of accidents looms due to darkness at night.

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में खाेदाई के बाद छोड़े गड्ढे बने मुसीबत, रात में अंधेरे से हादसे का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pits left open after excavation in Indirapuram become a hazard; fear of accidents looms due to darkness at night.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम में सड़क किनारे खोदाई के बाद अधूरे छोड़े गए गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। शनिवार को अभयखंड में निगम के खोदे गए नाले में गिरकर एक बुजुर्ग महिला चोटिल हो गईं। घरों और दुकानों के आगे बने इन गड्ढों से रोजाना आवाजाही में दिक्कत हो रही है। रात में स्ट्रीट लाइट बंद रहने से गड्ढे नजर नहीं आते। इससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके में कई जगह सीवर पाइपलाइन और नाला निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई है। न्यायखंड-1 में दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगे हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। अभयखंड-1 में स्कूल, दुकान और घरों के आगे नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश चंद ने बताया कि गड्ढों के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे। कई बार वाहन फंस जाते हैं और लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लगता। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बने नालों को भी पूरी तरह ढका नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरटेक आइकॉन वाली सड़क पर एक तरफ नाला बन रहा है, दूसरी तरफ सड़क खोदी पड़ी है। निवासी राकेश सिंह ने कहा कि इस रोड पर रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। अंधेरे में बुजुर्गों और बच्चों के गिरने का खतरा अधिक है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर निगम के अवर अभियंता निर्माण विभाग संजय गंगवार ने बताया कि नाला निर्माण सावधानी से किया जा रहा है। कमियों को मौके पर निरीक्षण कर ठीक किया जा रहा है। नाला बनने के बाद कवर किया जाएगा, कुछ दुकानों के आगे काम पूरा भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed