फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pith Market Vendors Performed on the Collectorate

पैठ बाजार विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 20 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 20 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pith Market Vendors Performed on the Collectorate
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट से पैठ बाजार हटाने के विरोध में शनिवार को गाजियाबाद हॉकर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों पैठ बाजार विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पैठ विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि नवयुग मार्केट में पिछले 37 वर्षों से पैठ बाजार लग रहा है लेकिन अब प्रशासन इसे हटाने पर तुला है। पैठ बाजार हटाए जाने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री अशोक गौतम ने बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


बावजूद इसके नवयुग मार्केट के व्यापारी जबरन पैठ बाजार हटवाना चाहते हैं। साप्ताहिक पैठ बाजार में गरीब और मध्य वर्ग के लोग खरीददारी करते हैं। यहां उन्हें सस्ता और अच्छा सामान मिलता है। यही नहीं रविवार के दिन नवयुग मार्केट के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि वे लोग किसी भी कीमत पर नवयुग मार्केट में बाजार लगाना बंद नहीं करेंगे। शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, सांसद वीके सिंह शनिवार को कलक्ट्रेट में ही थे, ऐसे में पुलिस प्रशासन को डर था कि हॉकर्स सांसद के सामने कोई बवाल न कर दें। ऐसे में सुबह से ही कविनगर इंस्पेक्टर हेमंत राय के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को घेरे रखा।

राज्यमंत्री से मिले अभिभावक संघ के पदाधिकारी और ठेले-पटरी वाले
गाजियाबाद। पुराने बस अड्डे पर ठेली-पटरी लगाने वाले लोग शनिवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग से मिले। राज्यमंत्री के समक्ष रेहड़ी पटरी वालों ने अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि समय-समय पर बिना नोटिस के प्रशासन उनके  ठेले हटवा देता है।

वह लोग पिछले 40 वर्षों से पुराने बस अड्डे पर रेहड़ी लगाकर अपना व परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। समाजसेवी सुभाष त्यागी ने कहा कि यह लोग नाले के ऊपर पटरी रखकर अपनी दुकान लगाते हैं, जिसकी वजह से जाम भी नहीं लगता। बावजूद इसके उन लोगों को उजाड़ दिया जाता है।

अतुल गर्ग ने आश्वस्त किया कि शासन रेहड़ी-पटरी वालों के लिए जल्द ही नया नियम बनने जा रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। उधर, पब्लिक स्कूलों के  बढ़े फीस मुद्दे पर शनिवार को अभिभावक संघ के पदाधिकारी भी अतुल गर्ग से मिले और मामले में हस्तक्षेप कर शासन की ओर से जल्द से जल्द निर्णय  कराने की अपील की।


पदाधिकारियों ने उनको बताया कि स्कूलों के खिलाफ जांच रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को सौंप दी है। इस दौरान शिवानी जैन, सचिन सोनी, शील शर्मा, चंद्रकला, नीतू, राखी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed