फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pinky Chaudhary's bail hearing postponed

Ghaziabad News: पिंकी चौधरी की जमानत पर सुनवाई टली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Pinky Chaudhary's bail hearing postponed
गाजियाबाद। गुलधर स्टेशन के पास झुग्गी में रहने वाले लोगों की पिटाई करने के आरोपी पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को टल गई। बताया गया कि पुलिस ने अब तक केस सं संबंधित प्रपत्र अदालत में पेश नहीं किया था। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख लगाई है। चर्चा थी कि पिंकी चौधरी की तरफ से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी वकालत नामा लगाकर बहस के लिए अदालत में उपस्थित होंगे लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन के कारण वह अदालत नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

संजय नगर सेक्टर-23 में ड्यूटी पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने मधुबन बापूधाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शोर सुनने के बाद वह और उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां, उन्होंने देखा कि पिंकी चौधरी और उसके समर्थक बांग्लादेश विरोधी नारे लगाते हुए कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। समूह ने झुग्गियों को भी ध्वस्त कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें समझाने की कोशिश की कि ये लोग बांग्लादेश से नहीं हैं लेकिन, उन्होंने उन्हें पीटना जारी रखा और उनके ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। नौ अगस्त की शाम पिंकी चौधरी ने झुग्गियों में रह रहे लोगों की पिटाई कर झुग्गियां नष्ट कर दी। मामले में पिंकी सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर भूपेंद्र चौधरी पिंकी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed