फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pink booth boosted the morale of women, 359 cases came in 23 days

Ghaziabad News: पिंक बूथ ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, 23 दिन में आए 359 केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pink booth boosted the morale of women, 359 cases came in 23 days
गाजियाबाद। जिन पुलिस चौकियों पर पहले दिन में इक्का-दुक्का महिलाएं ही पहुंचती थीं, उन्हें पिंक बूथ में बदल दिए जाते ही तस्वीर बदल गई। पिंक बूथ खुलने से महिलाओं की हिचक खुल गई। 23 दिन पहले खोले गए इन 20 बूथ में 359 मामले पहुंच गए। यहां प्रभारी से लेकर पूरा स्टाफ ही महिलाओं का है। खास बात यह रही कि शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं की सुनवाई भी तेजी से हुई। 296 मामलों में महिलाओं के पति को तुरंत बुलाया गया। दोनों की बातचीत कराई और समझौता हो गया। जिन 63 मामलों में समझौता नहीं हो पाया, उनमें एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

थाने-चौकी जाने में महिलाओं की हिचक को देखते हुए तीन सितंबर को पिंक बूथ खोले गए थे। प्रत्येक बूथ पर सात पुलिसकर्मी तैनात हैं। पहले ये बूथ पुलिस चौकी के रूप में काम कर रहे थे। इनमें पुरुष स्टाफ तैनात था। पुलिस चौकी का नाम पिंक बूथ हो जाने और महिला स्टाफ की तैनाती हो जाने से ही कहानी बदली है।
विज्ञापन




चक्कर लगवाया तो देख लेगा कैमरा
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पारदर्शीता के लिए पिंक बूथों को कैमरों से लैस किया गया है।पहले 20 बूथ पर 45 कैमरे थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई है। अगर किसी फरियादी को चक्कर कटवाए गए तो कैमरों की रिकाॅर्डिंग से इसका पता चल जाएगा। पिंक बूथ में महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से देखकर निस्तारण किया जा रहा है। जिन मामलों में मुकदमा दर्ज कराना है, उनमें देरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टाफ बढ़ेगा, 24 घंटे खुलेंगे बूथ

पिंक बूथों पर पूर्व में प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लेकिन जरूरत को देखते हुए अब दो-दो पुलिसकर्मी और तैनात कर दिए गए हैं। अब महिला उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी तैनात है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जल्द ही और स्टाफ बढ़ाकर पिंक बूथों को 24 घंटे के लिए संचालित कराया जाएगा। अभी रात दस बजे तक खुल रहे हैं।



ये चौकियां बनी हैं पिंक बूथ
दूधेश्वरनाथ (नगर कोतवाली), जल निगम (विजयनगर थाना), पुराना बस अड्डा (सिहानी गेट थाना), नंदग्राम (नंदग्राम थाना),सेक्टर- 3 राजनगर (कविनगर थाना), सेक्टर - 23 (मधुबन बापूधान थाना), शिप्रा माॅल (इंदिरापुरम थाना), कौशांबी (कौशांबी थाना), मोहननगर (साहिबाबाद थाना), महाराजपुर (लिंक रोड थाना), सेंट्रल पार्क, डीएलएफ (लिंक रोड थाना), लोनी तिराहा (लोनी थाना), ट्राॅनिका सिटी (ट्राॅनिकी सिटी थाना), संगम विहार (लोनी बाॅर्डर थाना), डीएलएफ (अंकुर विहार थाना), गार्डन एंक्लेव (मसूरी थाना), रेलवे रोड (मुरादनगर), गोविंदपुरी (मोदीनगर थाना), अध्यात्मिकनगर (वेव सिटी थाना) और बाइपास (क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed