फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Photo posted on Facebook by a former friend, the station received a B.Tech student

पूर्व दोस्त ने फेसबुक पर डाले फोटो, बीटेक छात्रा पहुंची थाने

Sun, 18 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Photo posted on Facebook by a former friend, the station received a B.Tech student
फेसबुक - फोटो : demo pic

बिना अनुमति के फेसबुक पर पुराने फोटोग्राफ डालने से नाराज बीटेक छात्रा ने कविनगर थाने में तहरीर दी है, जिसमें अपने पूर्व दोस्त को आरोपी बनाया है। पुलिस जांच कर रही है?

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा गोविंदपुरम की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले उसकी एमबीए स्टूडेंट से कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी।

दोनों की दोस्ती हो गई थी, लेकिन तीन माह पहले उनकी दोस्ती टूट गई थी। उसने एमबीए स्टूडेंट से बात करना भी बंद कर दिया था। हाल ही में एमबीए स्टूडेंट ने छात्रा के साथ अपने पुराने फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। छात्रा को यह पता चला तो वह नाराज हो गई और रविवार को थाने में तहरीर देकर उसने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



उधर, पुलिस पूछताछ के लिए कविनगर थाने बुलवाए गए एमबीए स्टूडेंट का कहना है कि उसने यह फोटोज तब डाले थे, जब वह और छात्रा दोस्त थे। इस संबंध में कविनगर थाना प्रभारी हेमंत राय का कहना है कि मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed