फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pet dog mauled kids girl playing near a lift in Ghaziabad

Ghaziabad Dog Attack: पालतू कुत्ते ने मासूम को किया लहूलुहान, चेहरे पर चोट के निशाना; मालिक पर केस दर्ज

Fri, 15 Nov 2024 01:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

गाजियाबाद के टीला मोड़ के पास एक सोसयटी की लिफ्ट के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची घायल हो गई है। बच्ची पिता के साथ समारोह में जा रही थी।

विज्ञापन
pet dog mauled kids girl playing near a lift in Ghaziabad
कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सिटी सोसायटी में पिता के साथ गृह प्रवेश समारोह में जा रही ढाई साल की बच्ची पर झपटे कुत्ते ने नोंचकर लहूलुहान कर दिया। बच्ची के पिता की ओर से कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि सोसायटी के लोगों के अनुसार हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल बताया जा रहा है, जो भारत में प्रतिबंधित है।

विज्ञापन


भारत सिटी सोसायटी के फेज 2 स्थित फ्लैट संख्या 1104 निवासी शिव कुमार मिश्रा ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8ः45 बजे वह पत्नी और दो बेटी सताक्षी और श्रीजा के साथ सोसायटी में ही रहने वाले अपने मित्र के बी-1 स्थित फ्लैट 408 में गृह प्रवेश समारोह में जा रहे थे। 
विज्ञापन


लिफ्ट के पास इंतजार करते समय उनकी बेटियां खेल रहीं थी। तभी एक कुत्ता अपने मालिक के साथ वहां पहुंचा और अचानक उनकी ढाई साल की बेटी श्रीजा पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे पर कई जगह नोच कर गहरे जख्म कर दिए। किसी तरह कुत्ते को हटाकर बच्ची को बचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात टीलामोड़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं शुक्रवार सुबह से ही सोसायटी के लोगों ने कुत्ता हटाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने कुत्ता मालिक से कुत्ता हटाने की मांग की है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed