फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Permission to serve hookah in restaurants granted via forged orders

Ghaziabad News: 11वें दिन भी जारी रहा व्यापारियों का धरना, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से दूसरे दौर की वार्ता रही बेनतीजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Permission to serve hookah in restaurants granted via forged orders
गाजियाबाद। रामानुज दयाल मार्केट (बी और सी ब्लॉक) के व्यापारियों का नगर निगम के खिलाफ जारी धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा, जहां मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह से हुई दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। संपत्ति कर से जुड़ीं मांगों को लेकर व्यापारी पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और वहां से निर्णय होने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। इसके साथ ही उन्होंने धरना समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन


हालांकि, व्यापारियों ने इस आश्वासन पर आंदोलन वापस लेने से साफ मना कर दिया। उन्होंने समिति के लेटर हेड पर नगर आयुक्त के नाम अपना ज्ञापन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक किराया नहीं हटेगा और संपत्ति कर की पूर्व की व्यवस्था में उन्हें नहीं लाया जाएगा, तब तक वे धरने को खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन प्रदर्शन इसी तरह चालू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर महेश मित्तल, अजय गर्ग (एडवोकेट), अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, जयप्रकाश, हार्दिक गर्ग, पंकज जैन, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल जैन, भारत बजाज, बिट्टू, विनोद, सोनू और कपिल समेत बी व सी ब्लॉक के तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed