{"_id":"6a120b9679e3594040083c18","slug":"people-wrote-to-the-prime-minister-and-the-chief-minister-demanding-drinking-water-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19235-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा पेयजल
विज्ञापन
साहिबाबाद। क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में दस साल पहले बिछाई गई पेयजल की लाइन से आज भी 70 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। वह आज भी बोतलबंद और सबमर्सिबल के सहारे ही जीवन बिता रहे हैं। निवासी नगर निगम से लेकर जलकल विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब निवासियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पानी दिलाने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन में भी पाइप लाइन बिछाई थी और पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक अधिकारी उस पर खरे नहीं उतर सके हैं। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बिछाई गई लाइन से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन उनकी गली के 70 परिवार आज तक पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे लाखों रुपये खर्च कर सबमर्सिबल लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के नाम पर निगम की तरफ से बजट को खर्च किया गया लेकिन काम पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने बताया इससे संबंध में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को भी पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया है। वहीं, नगर निगम जलकल विभाग के जीएम केपी आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है और उसे दूर कराया जाएगा।
-- -- -