{"_id":"69ee6078d41bc2920d01d864","slug":"people-were-scorched-by-the-scorching-heat-all-day-relief-will-be-available-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-872540-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भीषण गर्मी से पूरे दिन झुलसते रहे लोग, कल से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भीषण गर्मी से पूरे दिन झुलसते रहे लोग, कल से मिलेगी राहत
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को सूरज की तपिश झुलसाती रही। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तीन बजे तक सड़कों के साथ प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट के आसार हैं। इससे कुछ राहत मिल सकती है।
गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा और 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख होते गए। गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने दोपहर तक लोगों को बेहाल कर दिया। इस कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जो लोग बाहर निकले, वे सिर पर गमछा और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आए।
विज्ञापन
सीताराम बाजार, घंटाघर, संजयनगर, विजयनगर, मुरादनगर, मोदीनगर और लोनी जैसे व्यस्त इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला। सड़कों पर भी आवाजाही बेहद कम रही। लोग छायादार स्थानों की तलाश करते नजर आए। घर के अंदर भी राहत नहीं मिल सकी।
खुले में काम करने वाले मजदूरों और रेहड़ी-पटरी संचालकों के लिए यह मौसम चुनौती बन गया है। आंधी और बारिश की संभावना के बावजूद लोग अब भी राहत भरी बूंदों का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी इजाफा हुआ है। घरों और दफ्तरों में एसी-कूलर के बढ़ते उपयोग से विद्युत लोड बढ़ गया है।
-- --
उत्तर-पश्चिम भारत से आ रहीं शुष्क और गर्म हवाएं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, भीषण गर्मी का कारण उत्तर-पश्चिम भारत से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं हैं। साफ आसमान के चलते सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच लू चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
-- --
स्वास्थ्य विभाग की अपील, दोपहर में अनावश्यक न निकलें बाहर
सीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना पड़े तो सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकारी अस्पतालों को भी लू और डिहाइड्रेशन के मामलों से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
-- -- -
पिछले दिनों में ऐसे चढ़ा पारा
दिन, अधिकतम, न्यूनतम
20 अप्रैल, 40, 23
21 अप्रैल, 39, 21
22 अप्रैल, 41, 22
23 अप्रैल, 42, 25
24 अप्रैल, 42, 25
25 अप्रैल, 43, 25
26 अप्रैल, 43, 28
-- --
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
दिन, अधिकतम, न्यूनतम
27 अप्रैल, 43, 29
28 अप्रैल, 40, 27
29 अप्रैल, 38, 26
30 अप्रैल, 37, 26
1 मई, 38, 27
2 मई, 39, 26
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)