Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People were gripped by panic due to the explosions and flames.

Ghaziabad News: धमाके और आग की लपटों से दहशत में आ गए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
People were gripped by panic due to the explosions and flames.
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए जोरदार धमाके से स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई है। धमाके की आवाज सुन जब लोग घर और दफ्तर से बाहर निकले तो आग की ऊंची लपटें देख सहम गए थे। लोग जब घटना स्थल के करीब जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वसुंधरा चौकी जहां हादसा हुआ उसके करीब 50 मीटर की दूरी पर ऑलिव काउंटी सोसायटी है, इसके साथ ही एक लेन में बिल्डर फ्लोर बने हुए हैं, जिनमें नीचे दुकानें चल रही हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे चौकी में धमाके के बाद आग की लपटें उठनी शुरू हुई। हादसे के वक्त कई लोग अपनी बालकनी में खड़े थे तो कई लोग दफ्तर व दुकान पर बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद आग की लपटें भी दिखाई दीं, जिससे लोगों का डर और बढ़ गया। जब कुछ लोग घटना स्थल की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
होम डेकोरेटर आइटम की दुकान चौकी के पीछे ही लगाई रखी है। रात करीब दस बजे तेज धमाके की आवाज आई तो वह सहम गए। ऐसा लगा कि वह खुद भी चपेट में आ जाएंगे। चौकी से आग की लपटें निकल रही थीं तो तुरंत सामान समेटकर चौकी की ओर गया तो पुलिस ने रोक दिया।-- अरमान, दुकानदार
विज्ञापन


दोस्तों के साथ ऑफिस में बैठे थे और उसी दौरान तेज धमाका हुआ। चौकी में लगी आग को पुलिसकर्मी बुझाने में जुटे थे। सुबह विस्फोट की बात सुन कर वह दहशत में आ गए हैं। चौकी में विस्फोट होना बड़ी बात है, आम नागरिक की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।-- विजेंद्र कुमार सिंह, प्रॉपर्टी डीलर
विज्ञापन
विज्ञापन


-पहले तो साधारण धमाका मान रहे थे, लेकिन यह किसी आतंकी संगठन का काम है तो जानकर झटका लगा है। रात में ही सभी लोग सचेत हो गए हैं और अब आसपास से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस निगरानी रख रही है। -नीरज कश्यप
-धमाके की आवाज सुनते ही लोग बाहर की ओर भागे, लेकिन पुलिस सामने थी लोगों को घटना स्थल पर जाने से रोक रही थी। कोई चौकी में विस्फोट करके चला गया फिर आम लोगों की जिंदगी कितनी सुरक्षित है यह सोच कर ही डर लग रहा है।-- दिलीप कुमार

-------
हादसे के बाद से सहमें लोग, बढ़ाई सतर्कता

साहिबाबाद। वसुंधरा चौकी से करीब 50 मीटर दूरी पर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी ऑलिव काउंटी में भी धमाके की आवाज पहुंची थी। एओए अध्यक्ष हरिकेश कुमार ने बताया कि रात में धमाके की आवाज आई तो लगा कि कहीं पटाखे से विस्फोट हुआ है। दरअसल पास ही पटाखा बाजार भी है। सुबह जब बम विस्फोट की खबरें सुनीं तो वह सहम गए। विस्फोट की सूचना के तुंरत बाद सोसायटी के सिक्योरिटी से बात की गई और सुरक्षा और चौकस करने को कहा गया। पूर्व एओए अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह त्यागी ने बताया कि वह अपनी बालकनी में खड़े थे तो तेज आवाज आई। अब सोसायटी में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed