{"_id":"691cc645ee761bace900c176","slug":"people-troubled-by-the-terror-of-monkeys-recited-hanuman-chalisa-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-107798-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर में खूंखार बंदरों के आतंक से परेशान लोग अब पूजा पाठ का सहारा ले रहे हैं। नगरवासियों ने सीकरी रोड रेलवे फाटक के निकट मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
नगर के गांव सीकरी खुर्द और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग तीन माह से लोग खूंखार बंदरों के आतंक से परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार बंदर अब तक करीब तीन सौ से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। बंदरों के आतंक के कारण लोग परेशान है। समस्या से निजात दिलाने के लिए वह लगातार आंदोलन कर रहें है। लोगों ने अब पूजा अर्चना का सहारा लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को सीकरी फाटक के निकट कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सभासद मोनू धामा ने बताया कि अधिकारियों से इस बारे में शिकायत कर कर थक चुके हैं और अब हनुमान चालीसा पाठ करके इस बारे में ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस अवसर पर राहुल प्रधान, शोभित खटाना, अनिल सैनी और पुरोहित विजय प्रसाद सहित कई मौजूद रहे।