{"_id":"684f1c1104564e10830dd991","slug":"people-troubled-by-electricity-problem-protested-in-vijayanagar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-657783-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विजयनगर में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विजयनगर में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम की तल्खी थोड़ी नरम होने के बाद भी रविवार को कई इलाकों में बिजली की समस्या बनी रही। विजयनगर बागू में बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, अकबरपुर-बहरामपुर में सुबह करीब आठ बजे बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन करने वाले अरूण ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दस दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। लगातार इसके लिए अधिकारियों और ऊर्जा निगम के कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैै। अकबरपुर-बहरामपुर उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई होने के कारण लगातार कई बार वहां चक्कर लगाना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के चलते बार-बार बिजली की आवाजाही लगी रहती है। लो वोल्टेज की समस्या से भी यहां के लोगों को जूझना पड़ रहा है।
सुमित ने बताया कि लगातार बिजली की आवाजाही के चलते लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली कट जाने पर लोगों के घर पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के कई इलाकों में ओवरलोडिंग के चलते बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। राजनगर, आरडीसी, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, कविनगर, कमला नेहरूनगर, राजनगर एक्सटेंशन, शास्त्रीनगर, संजयनगर, नंदग्राम, प्रतापविहार जैसे इलाकों में भी लोगों को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ रहा है। ट्रिपिंग होने पर दस से 20 मिनट के लिए बिजली गुल हो रही है। वहीं, पुराने शहर के अधिकांश हिस्सों में दिनभर में तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है। एसडीओ मनीष सिंह ने बताया कि अकबरपुर-बहरामपुर उपकेंद्र ओवरलोड होने के चलते समस्या आ रही है। लोड बढ़वाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, कुछ दिनों में समस्या को दूर कर लिया जाएगा।