फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People injured in road accident in Ghaziabad narrated their yours past

Ghaziabad Accident: 'समझ न आया इतनी तेज आवाज कहां से आई, टक्कर लगते ही आंख बंद हो गई, खुली तो सब इधर-उधर थे'

Mon, 17 Jun 2024 10:51 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

हादसे से पहले ही कुछ लोग नीचे उतरे थे, उस समय भी गाड़ी में बैठे लोग शोर मचा रहे थे जल्दी चलो नहीं तो ईद निकल जाएगी। किसी को क्या पता था कि सच में ईद बीत जाएगी।

विज्ञापन
People injured in road accident in Ghaziabad narrated their yours past
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भट्ठे पर काम खत्म करने के बाद बकरीद पर घर जाने की खुशी हर किसी के चेहरे पर थी। रात में हादसे से पहले ही कुछ लोग नीचे उतरे थे, उस समय भी गाड़ी में बैठे लोग शोर मचा रहे थे जल्दी चलो नहीं तो ईद निकल जाएगी। किसी को क्या पता था कि सच में ईद बीत जाएगी और हम लोग घर नहीं पहुंचे पाएंगे। यह दर्द बयां किया संयुक्त अस्पताल में भर्ती इरफान ने। इरफान ने बताया कि कई लोग ऐसे थे जो एक साल से घर नहीं गए थे। काफी लोगों ने ईद भट्ठे पर ही मनाया था। अब काम खत्म होने के बाद बकरा-ईद मनाने के लिए सभी गांव जा रहे थे, लेकिन अल्लाह ताला को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

जीवन में पहली बार देखा इतना भयावह मंजर
शाद मोहम्मद ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह गाड़ी में बैठे थे। अचानक तेज रोशनी के साथ किसी चीज की जोरदार टक्कर लगी और हम लोगों की आंखें बंद हो गई। आंख खुली तो गाड़ी में जोरदार टक्कर लग चुकी थी। कई लोग गाड़ी से उछलकर दूर जाकर गिरे थे। कई साथी सड़क पर शांत पड़े थे, जबकि कई लोग चिल्ला रहे थे। शांत पड़े बच्चे और बड़ी उम्र के चार लोग ईद के त्योहार के साथ ही दुनिया भी छोड़ चुके थे। ऐसा भयावह मंजर 32 साल की उम्र में पहली बार देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद नहीं मिले रुपये
रुबी ने बताया कि भट्ठे पर दिन-रात मेहनत करके 35 हजार रुपये बचाए थे। सोचा था त्योहार मनाने के बाद घर के बाहर टीन शेड लगवा दूंगी। हादसे में चोट तो लगी, रुपयों का भी नहीं पता चला कि कहां गिर गए। उन्होंने बताया कि पति और बेटा भी घायल है। अस्पताल वाले कुछ बता नहीं रहे हैं कि क्या स्थिति है। कुछ लोग बता रहे हैं कि दिल्ली भेज दिया है। अल्लाह से दुआ है कि दोनों सही-सलामत हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed