फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People distressed by humidity and scorching heat; rain likely from July 1.

Ghaziabad News: उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल, एक जुलाई से बारिश के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
People distressed by humidity and scorching heat; rain likely from July 1.
मेरठ रोड तिराहे पर दोपहर दो बजे तेज धूप व गर्मी में परेशान होती युवतियां। संवाद
गाजियाबाद। मानसून की दस्तक से पहले उमस भरी गर्मी ने शनिवार को शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में नमी अधिक रहने से लोगों को शाम तक भी उमस से राहत नहीं मिली। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। घरों और दफ्तरों में भी पंखे-कूलर पर्याप्त राहत नहीं दे सके। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिन यानी 29 और 30 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। ऐसे में गर्मी व उमस लोगों को और परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एक जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। दो से चार जुलाई तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान घटकर 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed