फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People came out on the streets, policemen got sweat

सड़कों पर निकले लोग, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
People came out on the streets, policemen got sweat
मोहननगर चौराहे पर चेकिंग करते सीओ साहिबाबाद और एसएचओ साहिबाबाद। - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन तीन का पहला दिनः माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन तीन के पहले दिन सोमवार को लोग काफी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। आनन फानन में पुलिस ने मोर्चा संभाला। सीओ और एसएचओ ने पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों पर चालान काटकर वाहनों को सीज किया। लोगों को वापस लौटाया। लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पुलिस और प्रशासन काफी सख्त है। सोमवार को लॉकडाउन तीन शुरू हो गया। हालांकि इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ हद तक राहत दी गई है। इसके चलते सोमवार सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की संख्या काफी बढ़ गई। किसी भी व्यक्ति को एक सामान भी लेना था तो भी वह घर के पास से पैदल न जाकर कार और दो पहिया वाहन से बाजार में पहुंचने लगा। दोपहर तक सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी अधिक हो गई। बेवजह लोग सड़कों पर निकलने लगे तो आनन फानन ने पुलिस ने मोहननगर चौराहे, राजेंद्रनगर कट, करनगेट, हिंडन एयरफोर्स वसुंधरा रेडलाइट, कौशांबी बार्डर आदि पर पुलिस ने लोगों को वापस लौटाना शुरू किया। मोहननगर चौराहे पर सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र और एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने खुद कमान संभाली। वाहन चालकों के चालान करने शुरू किए। कई वाहनों को सीज कर दिया गया। लोगों को वापस लौटाया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी स्थानों पर चेकिंग कर अनावश्क घूमने वालों के चालान किए गए। वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। एंबुलेंस, आपात सेवा और पास वाहनों को ही जाने की अनुमति है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बार्डर पर सुरक्षा रही सख्त दिल्ली-यूपी की सीमाओं पर लॉकडाउन तीन में कोई रियायत नहीं दी गई। पूर्व की भांति यहां पर सुबह नौ बजे से पहले और शाम को छह बजे के बाद ही दिल्ली के कर्मचारियों को आने जाने दिया गया। इस दौरान आपात सेवा, एंबुलेंस को ही जाने की अनुमति रही। सीमाओं पर स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed