{"_id":"6afdef822519c8338809acb3","slug":"people-are-frustrated-by-the-lengthy-process-and-a-slow-portal-only-20-percent-are-completing-the-self-enumeration-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1024959-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लंबी प्रक्रिया और धीमे पोर्टल से लोग परेशान, 20 फीसदी ही पूरी कर रहे स्वगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लंबी प्रक्रिया और धीमे पोर्टल से लोग परेशान, 20 फीसदी ही पूरी कर रहे स्वगणना
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर दिन को स्वगणना दिवस के रूप में मना रहा है, लेकिन पोर्टल की सुस्ती अभियान की राह में रोड़ा बनी हुई है। स्थिति यह है कि दो दिन में करीब 2500 लोगों ने स्वगणना का प्रयास किया, लेकिन लंबी प्रक्रिया और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण इनमें से केवल 20 फीसदी ही प्रक्रिया पूरी कर सके। 15 चरणों में पूरी होने वाली इस प्रक्रिया में लोगों को 40 से 50 मिनट तक लग रहे हैं।
एडीएम वित्त व स्वगणना के नोडल अधिकारी अंजनी ने बताया कि अब तक 20.77 लाख घरों में करीब 1122 आईडी जनरेट हुई हैं। इनमें से करीब 225 लोगों ने ही प्रक्रिया पूरी की है। पोर्टल में अभी कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसके धीमे चलने से काम प्रभावित हो रहा है। लोग स्वगणना की प्रक्रिया शुरू तो कर रहे हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वगणना में नागरिक को अपने और परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी देनी होती है। इसमें कुछ समय लगना स्वाभाविक है। स्वगणना पूरी करने से आगे प्रगणक के आने पर जानकारी देने में लगने वाला समय बच सकता है।
विज्ञापन
लंबा फॉर्म भरने के बाद प्रगणक फिर पूछेंगे सभी सवाल
शास्त्रीनगर निवासी मोहन शर्मा ने बताया कि स्वगणना शुरू करने के बाद पता चला कि फॉर्म काफी बड़ा है। कुछ चरण पूरे करने के बाद पोर्टल में दिक्कत आने से प्रक्रिया रुक जाती है। इसके बाद दोबारा लॉगिन करना पड़ता है। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाले शिवम शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले भी स्वगणना की थी, लेकिन इसके बाद घर आए प्रगणक ने दी गई जानकारी दोबारा मांगी। इस बार भी ऐसा हुआ तो लोगों को दो बार समय देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फॉर्म लंबा है, जानकारी भी ज्यादा मांगी जा रही है और सिस्टम की गति भी धीमी है। नेहरूनगर निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार दोपहर आईडी बनाने के लिए पांच बार प्रयास किया, लेकिन ओटीपी ही नहीं आया। इस कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
प्रगणकों को रोजाना 10 परिवारों का लक्ष्य
स्वगणना की सुस्त रफ्तार के बीच निगम क्षेत्र के प्रगणकों को 30 नवंबर तक रोजाना 10 परिवारों की आईडी बनवाकर उनके सदस्यों की पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराने का लक्ष्य दिया गया है। जोनल प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सुपरवाइजरों के स्तर पर हर घंटे इसकी निगरानी की जा रही है। जोनल प्रभारियों ने बुधवार को सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि जोनल कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां आने वाले लोगों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया समझाने के निर्देश दिए गए हैं।