{"_id":"57ae0c1c4f1c1b0e56ee44b1","slug":"penalty-will-take-the-garbage-dump-spot-fine-policy-objections-from-the-public-corporation-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना : स्पॉट फाइन पॉलिसी पर जनता से आपत्तियां लेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना : स्पॉट फाइन पॉलिसी पर जनता से आपत्तियां लेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की कार्यकारिणी समिति और बोर्ड से पास होने के बाद शहर में जल्द ही ‘स्पॉट फाइन पॉलिसी’ लागू होगी। हालांकि इससे पहले नगर निगम इस पॉलिसी का प्रकाशन कराकर जनता से आपत्तियां लेगा। इनके निस्तारण के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। पॉलिसी शहर में लागू होने के बाद सड़क पर कचरा फेंकने, डॉगी के गंदगी करने पर भी जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने ‘स्पॉट फाइन पॉलिसी’ का ड्राफ्ट पहले ही तैयार कर लिया था। कार्यकारिणी समिति और बोर्ड बैठक में इसमें कुछ संशोधन कर पास कर दी गई। नगर निगम एक्ट के मुताबिक कोई भी पॉलिसी तक लागू नहीं की जा सकती, जब तक उस पर जनता से आपत्तियां मांगकर उनका निस्तारण नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन
ऐसे में नगर निगम पॉलिसी लागू करने के इस अंतिम पड़ाव को भी जल्द ही पूरा करने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त अब्दुल समद का कहना है कि पॉलिसी का दो समाचार पत्रों में प्रकाशन कराकर उस पर जनता से आपत्तियां जल्द ही मांगी जाएगी। इसके लिए अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद सदन में प्रस्तुत कर पॉलिसी का गजट नोटिफिकेशन करा लिया जाएगा। उनका कहना है कि नवंबर तक इस पॉलिसी को लागू करने की प्लानिंग है। इसे लागू करने के बाद शहर में कूड़ा फेंकने, गंदगी करने, दुकानों का वेस्ट फेंकने पर जुर्माना वसूला जाएगा।