{"_id":"57d83d7c4f1c1b2d46d484ac","slug":"peace-and-harmony-head-bowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदतमंदों ने मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदतमंदों ने मांगी अमन की दुआ
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर मंगलवार को शहर के कई इलाकों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों और ईदगाहों में भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा करके देश में भाई चारे, शांति और अमन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज इस्लामनगर ईदगाह में सुबह 8.30 बजे पढ़ी गई। कारी फारूख नायब शहर इमाम सहित हाजी चमन ने नमाज पढ़ाई और शांति का संदेश दिया। इसके अलावा पीरवाला मदरसा, दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद, मसूरी के मेहमुदुल मदारिस के साथ ही कैला मदरसे वाली मस्जिद, कैला भट्टा ईदगाह, भाटिया मोड़ और दिल्ली-मेरठ रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
नमाजियों ने अल्लाह की राह में अपनी बुराइयों, दिलों की नफरतों और आपसी ईर्ष्या को कुर्बान करने की बात कही। इस दौरान डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी केएस इमेनुअल, एसपी सिटी सलमान ताज, एसडीएम अतुल कुमार, शहर विधायक सुरेश बंसल, सुरेंद्र मुन्नी, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
चाक-चौबंद रही सुरक्षा
बकरीद के चलते पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। सिविल ड्रेस में एसएसपी ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को विभिन्न जगहों पर मुस्तैद किया था। कोई भी असामाजिक तत्व सक्रिय न हो सके इसके लिए खुफिया विभाग भी पल-पल की रिपोर्ट ले रहा था।
जीटी रोड और मेरठ रोड पर हुआ रूट डायवर्ट :
ईद की नमाज के दौरान पवन जीटी रोड पर दो जगह पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। इस दौरान हलके वाहनों को एक ही ओर के मार्ग से निकाला गया। एनएच-58 पर सिहानी चुंगी के पास नमाज के दौरान ट्रैफिक को करीब एक घंटे के लिए डायवर्ट किया गया।
लोनी में हुआ रूट डायवर्जन
शहर में मंगलवार को धूमधाम से बकरीद मनाई गई। ईद उल जुहा पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। नमाज के वक्त पुलिस की ओर से रूट भी डायवर्ट किया गया और सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम ने दौरा भी किया। मंगलवार सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर ईदगाह में नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्या, ईओ डीके राय, सीओ अनिल यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नमाज के दौरान लोनी तिराहे से वाहनों को गिरी मार्केट और केला गोदाम की ओर डायर्वट किया गया। पुश्ता पुलिस चौकी के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया और छोटे वाहनों को खजूरी पुश्ता रोड पर डायवर्ट किया गया।
अल्लाह की इबादत में झुके सिर
ईद-उल-जुहा पर शुक्रवार सुबह नगर के इबादतगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अल्लाह की इबादत में उठे हजारों हाथों ने क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।
मंगलवार तड़के से ही मुस्लिम बाहुल इलाकों में चहल-पहल शुरू हो गई।
सुबह से ही नमाजियों का हुजूम सड़कों पर दिखाई देने लगा। नगर की बेगमाबाद स्थित बडी जामा मजिस्द पर सबसे अधिक भीड़ रही। यहां मोहम्मद नजर सिराज ने नमाज अदा कराई। ग्रामीण अंचल स्थित ईदगाह और मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी हुई और दोपहर होते ही दावतों का दौर शुरू हो गया।
कस्बा फरीदनगर में कांग्रेसी नेता शब्बीर अहमद के आवास पर ईद मिलने कार्यक्रम रखा गया। इस मौैके पर गजेंद्र मलिक, सुशील शर्मा, हाजी रहीस कुरैशी, फैसल कुरैशी, मोहम्मद अनस कुरैशी और शाहरुख खान मौजूद रहे।
वहीं मुरादनगर स्थित ईदगाह में शहर काजी अब्दुल खलिक ने ईद की नमाज अद कराई। एमएलसी आशु मलिक, बसपा विधायक बहाव चौधरी के आवासों पर ईद की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रालोद विधायक सुदेश शर्मा, सपा नेता रामआसरे शर्मा और भाजपा नेत्री डा. मंजू शिवाच ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी ।