फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Paytm director of the agency will pay for gas customers

गैस एजेंसी संचालक पेटीएम से लेंगे ग्राहकों से पेमेंट

Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Paytm director of the agency will pay for gas customers
पेटीएम से भरें ब‌िल - फोटो : demo pic

ग्राहक अब रसोई गैस सिलेंडर के बदले में हॉकर को पेटीएम से भुगतान कर सकेंगे। इंडियन ऑयल की ओर से सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को ई-मेल भेज कर यह निर्देश दिया  गया है। डिस्ट्रीब्यूटरों को कैशलेस के सभी विकल्प वोडाफोन पैसा, ई-वॉलेट दिए गए हैं लेकिन उन्हें पेटीएम सबसे आसान विकल्प दिख रहा है।

विज्ञापन


ग्राहक अन्य विकल्पों से भी भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर ग्राहक इन कैशलेस एप के जरिए भुगतान नहीं कर सकता है तो गैस एजेंसी में स्वैप मशीन भी उनके पास विकल्प है।नोटबंदी के बाद अब लोग कैशलेस ट्रांजेक्शन के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन


घरेलू गैस कंपनियों ने अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को निर्देश दिया है कि वह खुद और अपने हॉकरों को कैशलेस ट्रांजेक्शन करना बताएं। इसका ये फायदा होगा कि अगर सरकार पेट्रोल पंप केबाद गैस एजेंसियों पर भी 500-1000 के पुराने नोट लेने पर पाबंदी लगाती है, फिर भी काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष इरेश कुमार ने बताया कि कंपनी ने भविष्य को देखते हुए रणनीति बनाई गई है। इसके तहत अब कैशलेस काम होगा। हॉकर जब गैस सिलेंडर लेकर ग्राहकों के पास जाएंगे तो वह पेटीएम, ई-वॉलेट, वोडाफोन पैसा जैसे एप की सहायता से पेमेंट लेंगे।

हॉकरों को इसकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके बाद हॉकर घराें में जाएंगे और पेटीएम से कैश लेने के तरीके बताएंगे। उधर, जो ग्राहक इन एप से पेमेंट नहीं कर सकते हैं, वे गैस बुकिंग के बाद मोबाइल पर मैसेज आने पर गैस एजेंसी में जाकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के स्वप मशीन के जरिए भुगतान कर सकते हैं। 


घर में सिलेंडर आने पर हॉकर को पेमेंट स्लिप दिखा कर सिलेंडर मिल जाएगा। पेटीएम समेत अन्य कंपनियों से बातचीत हो गई है। उम्मीद है कि मंगलवार या बुधवार तक यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। गाजियाबाद में करीब 10 लाख गैस उपभोक्ता हैं।

प्रतिदिन 14 से 15 हजार सिलेंडरों की खपत होती है। अगर इनमें से आधे उपभोक्ताओं ने भी कैशलेस भुगतान शुरू कर दिया तो यह क्रांति से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed