{"_id":"57ebea624f1c1ba774573cd0","slug":"paving-the-way-for-eastern-peripheral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल का रास्ता साफ, किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल का रास्ता साफ, किसानों का धरना समाप्त
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक माह से रुके हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का रास्ता अब साफ हो गया है। डासना में मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों ने अपना धरना डीएम के आश्वासन के बाद अब समाप्त कर दिया है।किसान नेता राजकुमार यादव ने बताया कि किसान विगत 30 दिनों से उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
अपने धरने के चलते किसानों ने ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य भी रुकवा रखा था। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को किसानों के साथ डीएम निधि केसरवानी ने एक बैठक की। इसमें डीएम ने आश्वासन दिया कि डासना देहात के सभी किसानों की जमीन का मुआवजा 4093 रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को एसडीएम सदर अतुल कुमार सीओ सदर के साथ किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे और उनका अनशन समाप्त कराया। इस अवसर पर टेकचंद, राशिद प्रधान, प्रीतम प्रधान, सूरजभान सैनी, मनीष, भूपेंद्र यादव, जाहिद, ब्यास अली, रणपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन