फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patients are left wandering due to a lack of information regarding treatment at Ayushman hospitals.

Ghaziabad News: आयुष्मान अस्पतालों में इलाज की जानकारी के अभाव में भटक रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Patients are left wandering due to a lack of information regarding treatment at Ayushman hospitals.

विज्ञापन
गाजियाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचने वाले कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में योजना से जुड़े 82 निजी अस्पतालों में अलग-अलग बीमारियों के इलाज की अनुमति है। ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में उपलब्ध उपचार की जानकारी नहीं मिल पाने के कारण एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई मरीजों को आखिरकार सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कार्डधारकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल संचालकों को निर्देश जारी करने की तैयारी की है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारकों को निर्धारित बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि, जिले के सभी संबद्ध अस्पतालों में हर बीमारी का उपचार संभव नहीं है। अस्पतालों को अलग-अलग बीमारियों के लिए अनुमति मिली हुई है। ऐसे में मरीजों को संबंधित बीमारी के उपचार के लिए अधिकृत अस्पताल की जानकारी नहीं मिल पाती। इसके चलते उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन



अगस्त में 21 अस्पताल पैनल से किए गए बाहर

आयुष्मान योजना के तहत इलाज में अनियमितताओं के मामले सामने आने के बाद अगस्त में 21 अस्पतालों को योजना के पैनल से बाहर कर दिया गया था। शासन स्तर पर की गई कार्रवाई में सामने आया था कि संबंधित अस्पताल केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित 35 मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। एंटी फ्रॉड यूनिट के डाटा एनालिटिक्स और शिकायतों के आधार पर हुई जांच में कई तरह की गड़बड़ियां उजागर हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों को जारी होंगे नोटिस

आयुष्मान योजना की नोडल अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में कार्डधारकों की आभा आईडी बनाने और मरीजों को सुगम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने कहा कि कार्डधारकों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना से जुड़े अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में मरीज को वापस नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्डधारकों से अपील की कि इलाज के दौरान यदि कोई अस्पताल अतिरिक्त भुगतान मांगता है तो इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed