फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers going to Bihar will no longer get buses from Kaushambi depot.

Ghaziabad News: बिहार जाने वाले यात्रियों को अब कौशांबी डिपो से नहीं मिलेगी बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Bihar will no longer get buses from Kaushambi depot.
साहिबाबाद। शहर में बिहार के रहने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिहार जाने वाले यात्रियों को अब कौशांबी बस अड्डे से बस नहीं मिलेगी। इसके लिए इन्हें दिल्ली जाना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद बिहार जाने वाली बसों को बस अड्डे से हटाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बिहार के रहने वाले लोगों की संख्या अधिक है। बिहार जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम और बिहार परिवहन निगम से समझौता के आधार पर करीब दो वर्ष पूर्व कौशांबी बस अड्डे से बसें चलनी शुरू हुई थी। बिहार परिवहन निगम की दो वॉल्वो बस कौशांबी बस अड्डा से चल रही थीं।
विज्ञापन

इससे रोजाना बिहार जाने वाले यात्रियों की आवाजाही होती थी। मगर दीपावली से इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बस नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कौशांबी बस अड्डा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि समझौता के आधार पर बसों को चलाया जा रहा था। दीपावली पर क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश के बाद बिहार जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed