{"_id":"6511e4b40c9dd762b605d1a5","slug":"part-of-house-collapsed-allegation-of-firecracker-explosion-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2675-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान का हिस्सा गिरा, पटाखे के धमाके का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान का हिस्सा गिरा, पटाखे के धमाके का आरोप
विज्ञापन
साहिबाबाद। फर्रूखनगर के असालतपुर में रात साढ़े तीन बजे अचानक मकान का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। गांव के युवक ने तीन महीने पहले शादी का सामान रखने के लिए मकान किराये पर लिया था। मकान मालिक ने पटाखे के धमाके से मकान क्षतिग्रस्त होने का मुकदमा कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
असालतपुर के अंकित त्यागी ने बताया कि पड़ोसी युसुफ ने उनका एक मकान तीन महीने पहले शादी का सामान रखने के लिए लिया था। वह टटीरी में काम करता है। उन्होंने चाबी सौंपने के बाद मकान पर आना कम कर दिया। आरोप है कि रात साढ़े तीन बजे अचानक मकान का हिस्सा गिर गया। तेज आवाज होने पर पड़ोस के लोग पहुंचे। गनीमत रही कि युसुफ पत्नी और बच्चों के साथ बराबर के मकान में रहता है। रात में वह कमरे का ताला लगाकर अपने मकान में चला गया। पड़ोसियों ने उन्हें पटाखे से मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। उनका आरोप है कि दिवाली पास होने की वजह से युसुफ उनके मकान में पटाखे बनाने का सामान इकट्ठा कर रहा था। पड़ोसियों की सूचना मिलने पर उन्होंने टीलामोड़ थाने में युसुफ पर मुकदमा दर्ज करा दिया। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर विस्फोटक सामान रखने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।