{"_id":"6a0220ec0b6bf68cf00e4a38","slug":"parents-created-an-uproar-alleging-that-excessive-pta-fees-were-being-charged-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109461-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अभिभावकों ने अधिक पीटीए शुल्क लेने का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अभिभावकों ने अधिक पीटीए शुल्क लेने का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के पतला स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक जनता इंटर कॉलेज के छात्रों के अभिभावकों ने अधिक पीटीए शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हंगामा किया। आक्रोशित अभिभावकों ने एक हजार रुपये तक पीटीए शुल्क वसूलने का आरोप लगाया।
इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों के अभिभावक व पूर्व छात्र सोमवार को एकत्रित कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्रों से पीटीए के नाम पर एक हजार रुपये तक शुल्क वसूला जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि पूछने पर प्रधानाचार्य ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को समझाकर शांत कराया। कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। किसी भी छात्र से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।