{"_id":"5f15dd2c8ebc3e63a61f2300","slug":"parents-association-will-oppose-school-fee-ghaziabad-news-gbd202328919","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे पेरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव श्रृंखला बनाकर विरोध करेगी पैरेंट्स एसोसिएशन
गाजियाबाद। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिभावकों ने तीन माह की फीस माफी की मांग की लेकिन सरकार से लेकर प्रशासन व स्कूल संचालक सुनने को तैयार नहीं हैं। इसके विरोध में गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर अभिभावक मानव श्रृखला बनाकर फीस मांगे जाने का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जब स्कूल खुल ही नहीं रहे हैं तो किस बात की फीस दी जाए। 22 जुलाई को हापुड़ चुंगी पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया जाएगा। एसोसिएशन ने अभिभावकों से जुड़ने की अपील की है।
गाजियद्मबाद पैरेंट्स एसोसिशन के जिला मीडिया प्रभारी विवेक त्यागी ने बताया कि 22 जुलाई को शासन एवं प्रशासन द्वारा स्कूलों के प्रति सुस्त एवं ढुलमुल रवैया अपनाने, स्कूलों का सरकार के आदेशों की अवहेलना करने एवं एक तिमाही फीस माफी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर अभिभावक मानव श्रंखला बनाएंगे। सुबह 10.30 बजे हापुड़ चुंगी पर सभी लोग एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल सरकार के आदेश को फॉलो नहीं कर रहे हैं। स्कूल अभिभावकों को फीस देने में सक्षम न होने का प्रूफदिखाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। बच्चों के नाम तक काटे जा रहे हैं। एसोसिशन ने जिले के समस्त निजी स्कूलों के अभिभावकों से इस फीस माफी मानव-श्रंखला का हिस्सा बनने की अपील की गई है।