{"_id":"56f827a94f1c1bf158f14f42","slug":"parents-are-being-provided-through-the-sms-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरेंट्स को एसएमएस से दी जा रही अटेंडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरेंट्स को एसएमएस से दी जा रही अटेंडेंस
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय में नए सेशन से स्टूडेंट्स की अटेंडेंस की जानकारी अभिभावकाें को एसएमएस से दी जा रही है। नई तकनीकी से अभिभावक भी चिंतामुक्त हो गए हैं, क्योंकि यदि उनके बच्चे स्कूल नहीं पहुंचते हैं तो इसकी सूचना उन्हें तुरंत मिल जाएगी। इससे क्लास में स्टूडेंट्स की उपस्थिति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
अभी तक पब्लिक स्कूलों में ही यह सुविधा है कि स्टूडेंट्स की अटेंडेंस इंटरनेट के माध्यम से अभिभावकों को दी जाती है। अब केंद्रीय विद्यालय स्तर पर भी ये कदम उठाए जा रहे हैं। कमला नेहरू नगर स्थित विशेष केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल ए झा के मुताबिक कंप्यूटर पर प्रत्येक स्टूडेंट्स का बायोडाटा अपलोड है। इसमें जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया गया है, उसी पर एसएमएस भेजकर स्टूडेंट्स की अटेंडेंस बताई जाती है।
विज्ञापन
एसएमएस मिलने के बाद अभिभावक भी निश्चिंत हो जाते हैं कि उनके बच्चे अब स्कूल पहुंच गए हैं। यदि कोई स्टूडेंट्स बंक मारता है तो अभिभावक को तुरंत इसकी सूचना दी जाती है।
विज्ञापन