{"_id":"57222dfa4f1c1b783ba91bc4","slug":"paper-will-be-may-17-23-may-27-and-june-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मई का पेपर होगा 23, 27 मई और 6 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मई का पेपर होगा 23, 27 मई और 6 जून को
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने अपनी मुख्य परीक्षा के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। नए शेड्यूल के तहत 17 मई के पेपर को स्थगित कर दिया गया है। इस डेट का पेपर आगामी 23 व 27 मई और 6 जून को होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बदले हुए शेड्यूल को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू के सहायक प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार के मुताबिक यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं बीते 18 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। बीच-बीच में किन्हीं कारणों से पेपर को स्थगित करना पड़ता है। पुराने शेड्यूल के अनुसार 17 मई के पेपर को भी स्थगित कर दिया गया है। ये पेपर नई डेट का होगा।
विज्ञापन
23 मई को बीकॉम का 003 का पेपर होगा, जबकि 27 मई को बीकॉम का सी-001 व सी-002 का पेपर होगा। वहीं 6 जून को बीए में कोड ए-136, ए-236, ए-436, बीएससी केमिस्ट्री में बी-106, बी-206, बी-306, एलएलबी में के-710, के-315 कोड का पेपर कराया जाएगा। यह संशोधित परीक्षा कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराएंगे, ताकि स्टूडेंट्स को परेशानी न हो।
विज्ञापन