{"_id":"643eef485f8dc80286093a09","slug":"pandit-ji-tell-auspicious-time-for-enrollment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-83253-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त बताइये पंडित जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त बताइये पंडित जी
विज्ञापन
रश्मि ओझा
गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के द्वारा उम्मीदवारी तय की जा रही है। जीत पक्की करने के लिए उम्मीदवार पंडितों से नामांकन के लिए मुहूर्त निकलवा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य और पंडितों के हिसाब से अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ है। 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण के भी योग बन रहे हैं।
पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक छह लोगों ने नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी ली है, जिसमें मेयर अध्यक्ष सहित पार्षद पद सभी के उम्मीदवार शामिल हैं। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 17 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कर ली जाएगी। उम्मीदवार इन तिथियों के बीच नामांकन करेंगे। पहले दो दिन 17 और 18 अप्रैल को एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में अक्षय तृतीया या 20 के बाद के बाद नामांकन के लिए भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
कुंडली के हिसाब से भी निकलवा रहे शुभ मुहूर्त
आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि नामांकन के शुभ-मुहूर्त की जानकारी लेने के लिए 12 लोग अभी तक आए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को उनकी कुंडली के ग्रह नक्षत्रों की गणना के लिहाज से शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नामांकन के लिए ध्यान रखें समय
विद्वानों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले राहू काल का विशेष ध्यान रखना होगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक के अनुसार 20,22 और 23 अप्रैल उत्तम रहेगा। 19 अप्रैल को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक ही नामांकन के लिए शुभ समय रहेगा।
20 अप्रैल को रहेगा सूर्य ग्रहण
20 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार और तिथि अमावस्या है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि सुबह 08:07 बजे से लगेगा और मोक्षकाल 11:27 बजे होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है इसलिए यहां इसका अधिक प्रभाव नहीं होगा। अगर कोई 20 को नामांकन करना चाहता है तो अभिजीत मुहूर्त में नामांकन कर सकता है।
अक्षय तृतीया पर बन रहा महासंयोग
22 अप्रैल को द्वितीय तिथि है इस दिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक नामांकन करना शुभ रहेगा। यह अंशुमान योग का भी सहयोग रहेगा। इस दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती भी रहेगी।