Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pals polio abhiyan

Ghaziabad News: पोलियो अभियान में पहले दिन 2.81 लाख बच्चों को पिलाई गई खुराक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
pals polio abhiyan

विज्ञापन
- जिले के 1648 बूथों पर चला अभियान, आज से घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

माई सिटी रिपोर्टर 

गाजियाबाद। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ दिवस पर 2,81,465 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए जिले में 1648 बूथ बनाए गए थे। अभियान की शुरुआत एचडब्ल्यूसी मालीवाड़ा केंद्र से हुई। अब सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

अभियान के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में निगरानी की गई। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात नोडल अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के संचालन में डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, जीरो डोज और गावी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। साथ ही घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed