फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Painted Christmas City

क्रिसमस के रंग में रंगा शहर

Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Painted Christmas City
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और नए साल की रौनक बाजारों और मॉल्स में दिखाई देने लगी है। शहर के सभी मॉल्स को क्रिसमस के लिए सजा दिया गया है। इसके साथ ही बाजारों में क्रिसमस को लेकर कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। घरों में भी सजावट का दौर शुरू है और केक के आर्डर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के सभी प्रमुख मॉल्स क्रिसमस के लिए सज गए हैं। ऑप्युलेंट मॉल में 30 फुट ऊंचा सांता क्लॉज बनाया गया है। इसके साथ ही मॉल को बेल्स, क्रिमसस ट्री और स्टार्स से सजाया गया है।
विज्ञापन


मॉल के सिक्योरिटी मैनेजर रोविश त्यागी ने बताया कि क्रिसमस के दिन संडे होने के कारण मॉल में अधिक फुटफॉल की उम्मीद की जा रही है। इस दिन के लिए मॉल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा गौड़ मॉल, चौधरी मॉल सभी में खास सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाजारों में भी छाई रौनक
क्रिसमस के लिए बाजार सजे हैं। गिफ्ट्स शॉप सांता क्लाज, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बेल्स आदि कई तरह के गिफ्ट्स से सज गईं हैं। स्कूलों में क्रिसमस की तैयारियां को लेकर बाजारों में खरीदारी हो रही है।

क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए क्रिसमस बेल्स, गिफ्ट्स, चॉकलेट आदि की खरीदारी हो रही है। मार्केट में कई तरह के गिफ्ट्स आए हैं, जिसमें इस बार कई रंगों में आए सांता खास हैं।  इसके साथ ही क्रिसमस ट्री हर साइज में मिल रहे हैं। 


- घरों में बनाए जा रहे हैं केक
क्रिसमस के लिए बेकरी में पहले से ही केक के आर्डर दिए जा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग क्रिसमस का केक घर पर ही बनाते हैं। सिस्टर शशि राबर्ट ने बताया कि वह हर साल क्रिसमस का केक घर पर ही बनाती हैं। इसमें ढेर सारा ड्राई फ्रूट्स और रम डाल कर इस केक को बनाया जाता है। इसकी तैयारी एक-दो दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed