{"_id":"6a82195b2d5f3a5883014004","slug":"pac-jawan-swindled-out-of-under-the-pretext-of-investment-in-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22674-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दवा कंपनी में निवेश के नाम पर पीएसी जवान से ठगे चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दवा कंपनी में निवेश के नाम पर पीएसी जवान से ठगे चार लाख रुपये
विज्ञापन
कौशांबी। दवा कंपनी में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक पीएसी जवान से 4 लाख 10 हजार रुपये की ठगी हुई है। गाजियाबाद की 41वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत अंकित शर्मा इस धोखाधड़ी का शिकार हुए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंकित शर्मा दो साल पहले एक व्हाट्सएप समूह के माध्यम से ठगों के संपर्क में आए थे। यह समूह आयुर्वेद संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करता था। समूह संचालक खुद को आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते थे और बीमारियों का समाधान भी सुझाते थे। इससे अंकित का उन पर विश्वास बढ़ गया। बाद में उन्हें एक दवा कंपनी में निवेश कर लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में उन्होंने निवेश नहीं किया, पर कुछ महीनों बाद विश्वास में आकर रकम लगानी शुरू कर दी। आरोपियों ने भुगतान और निवेश को लेकर लगातार भरोसा दिलाया।
अंकित शर्मा ने अलग-अलग बैंक खातों में दो बार में कुल 4,10,382 रुपये भेजे। कुछ समय तक आरोपी निवेश और भुगतान का आश्वासन देते रहे। बाद में उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और रकम वापस नहीं की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। साइबर दल जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगा।