फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pac Games Ghaziabad, Meerut and Moradabad champion

पीएसी गेम्स में गाजियाबाद, मेरठ और मुरादाबाद चैंपियन

Wed, 20 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pac Games Ghaziabad, Meerut and Moradabad champion
sports - फोटो : अमर उजाला
गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी खेलों में मंगलवार को फाइनल मुकाबले हुए। विभिन्न खेलों में मेजबान गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और मुरादाबाद ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन कुश्ती में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने चैंपियनशिप जीत ली। दूसरे स्थान पर भी 9वीं वाहिनी पीएसी की टीम रही। फ्री-स्टाइल कुश्ती में 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर ने ट्रॉफी अपने नाम की। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जूडो में छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ की टीम चैंपियन बनी। दूसरा स्थान 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा ने हासिल किया। आखिरी जिमभनास्टिक प्रतियोगिता में नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने ट्रॉफी जीत ली। दूसरा स्थान 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएसी मेरठ अनुभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक  नवनीत कुमार राणा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक  योगेश सिंह, 41वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक भारती सिंह, उपसेनानायक  आभा सिंह, मुनेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed