फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Overloading-going maintenance of the six-hour power cuts

ओवरलोडिंग-मेंटेनेंस से छह घंटे बिजली रही गुल

Thu, 19 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Overloading-going maintenance of the six-hour power cuts
तेज धूप से बचने के लिए ज्ञानपुर नगर में चेहरा ढंककर जातीं युवतियां।

टीएचए में बिजली कटौती की समस्या मंगलवार रात और बुधवार को भी बनी रही। ओवरलोडिंग की वजह से लोकल फॉल्ट और मेंटेनेंस के कारण शालीमार गार्डन, वसुंधरा सेक्टर 1, 3 और 5 तथा इंदिरापुरम के नीतिखंड के लोगों को भीषण गर्मी के बीच करीब छह घंटे बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


इंदिरापुरम के नीति खंड सबस्टेशन में मेंटेनेंस की वजह से बुधवार सुबह दस बजे गई बिजली दोपहर तीन बजे सुचारु हुई। इससे नीतिखंड और शक्तिखंड की करीब 20 हजार की आबादी को 5.30 घंटे बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन


वहीं, वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित सबस्टेशन में मरम्मत के कारण दोपहर करीब डेढ़ बजे शटडाउन लिया गया, जो शाम साढ़े सात बजे तक चला। इस दौरान सेक्टर-1, 3 और 5 की बिजली गायब रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोपहर करीब डेढ़ बजे एचटी लाइन से ट्रक छू जाने की वजह से लाइन ट्रिप हो गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, श्यामपार्क एक्सटेंशन, अर्थला, करहेड़ा आदि इलाकों में बिजली गायब रही।

वहीं, वैशाली सेक्टर तीन में ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट आ गया। इस वजह से मंगलवार की रात दस से दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। अधिशासी अभियंता केके तेवतिया ने बताया कि ओवरलोडिंग और मेंटेनेंस कार्य की वजह से समस्या है। फॉल्ट आने पर उन्हें तुरंत ठीक किया जा रहा है।

रात में कई कालोनियों में हुई कटौती
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में मंगलवार रात 11 से एक बजे तक बिजली कटौती हुई। अधिकारियों की मानें तो रात में ओवरलोडिंग की वजह से कटौती मजबूरी है। वसुंधरा सेक्टर-17 और 19 के लोग मंगलवार रात फ्लकचुएशन से परेशानी रहे।


रात दस से दो बजे तक बिजली फ्लकचुएट करती रही। ओवरलोडिंग कम होने पर यह समस्या खत्म हुई। उधर, गरिमा गार्डन और विक्रम एंक्लेव में ओवरलोडिंग की वजह से तार टूट गया। इसकी वजह से मंगलवार रात दो से पांच बजे तक बिजली गुल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed