{"_id":"6b05ca0546e3d7fa24059c01","slug":"over-50000-devotees-took-a-holy-dip-on-kartik-purnima-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111602-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार्तिक पूर्णिमा पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार्तिक पूर्णिमा पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मुरादनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगनहर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार तड़के तीन बजे से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही घाट पर भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने गंगनहर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
गंगा स्नान के लिए दिल्ली, नोएडा, मेरठ, बागपत, मोदीनगर, गाजियाबाद समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगनहर शनि मंदिर घाट पहुंचे। सुबह से देर शाम तक स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। घाट पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घाट और आसपास के क्षेत्रों में 50 उपनिरीक्षकों समेत 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ गंगनहर पटरी पर लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन
-- --
सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से दिनभर लगा जाम
गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ। सुबह से शाम तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिकता के चलते जाम की समस्या बनी रही।