{"_id":"6aa855cfb0dae75fb906a123","slug":"out-of-control-car-hits-woman-she-dies-during-treatment-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110790-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकाबू कार ने महिला को टक्कर मारी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकाबू कार ने महिला को टक्कर मारी, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
- आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर परिजन ने किया हंगामा
मोदीनगर। नगर के गांव रोरी में नल पर पानी पीने गई महिला को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामा किया। गांव रोरी निवासी अमित ने बताया कि उनकी मां सरोज देवी बीते बृहस्पतिवार को खेत से लौट रही थीं। वह रास्ते में नल पर पानी पीने लगीं और इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। परिजन महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए और वहां पर उनकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंचे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। थानाप्रभारी निरीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।