फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Otherwise do obscene things on the phone will break the engagement!

फोन पर करो अश्लील बातें वरना तोड़ दूंगा सगाई!

Sun, 02 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Otherwise do obscene things on the phone will break the engagement!
phone calls - फोटो : demo pic

एक युवक अपनी मंगेतर पर फोन पर अश्लील बातें करने का दबाव बना रहा है। बातें न करने पर वह सगाई तोड़ने की धमकी दे रहा है। युवती की मां ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है, जिसमें दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-5 निवासी महिला ने बताया कि बीती जुलाई में उन्होंने बेटी की सगाई दिल्ली के कर्मपुरा निवासी युवक से की थी। सगाई के बाद युवक बेटी से लगातार फोन पर बात करने लगा। एक दिन युवक ने उन्हें कॉल किया और कहा कि उनकी बेटी उसके लायक नहीं है। अगर शादी चाहते हो तो उसे दहेज में 10 लाख रुपये कैश चाहिए।
विज्ञापन


जब उन्होंने 10 लाख रुपये देने से इंकार किया, तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने बेटी से बात की, तो पता चला कि युवक उससे फोन अश्लील बातें करने का दबाव बना रहा है। इंकार करने पर सगाई तोड़ने की धमकी दे रहा है। वह कहता है जब शादी होनी ही है, तो शर्म कैसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह धमकी दे रहा था कि अगर बातें नहीं की तो शादी तोड़ देगा। महिला ने बताया कि कई बार उन्होंने युवक और उसके परिजनों से बात करने का प्रयास किया, मगर वह बात करने को तैयार नहीं हैं। साथ ही बोल रहे हैं कि अगर मांग पूरी नहीं कर सकते, तो शादी तोड़ दीजिए। शादी दिसंबर में होनी है। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed