{"_id":"5762f4704f1c1b144311c268","slug":"otherwise-aadhaar-off-subsidies-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड नहीं तो जुलाई से सब्सिडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड नहीं तो जुलाई से सब्सिडी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कंपनियां जुलाई से सब्सिडी के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने जा रही हैं। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। अभी तक बिना आधार कार्ड के भी उपभोक्ताओं के अकाउंट में सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज बन गया है। गैस कंपनियों ने नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले यह निर्देश दिए थे कि जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड को अपने अकाउंट से लिंक नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द लिंक करा लें। बाद में कंपनियों ने इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी थी।
विज्ञापन
अब दोबारा से कंपनियां आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू करने जा रही हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि संभावना है कि जुलाई से उन्हीं गैस उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की धनराशि जाएगी, जिसका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होगा। गाजियाबाद में करीब 30 से 35 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अब इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी देना संभव नहीं होगा। इसलिए बुकिंग के वक्त एजेंसी आने वाले ग्राहकों को बताया जा रहा है कि वह अपना आधार कार्ड अकाउंट से लिंक कराएं।
विज्ञापन